विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 1971 ( वार्सिलोना , स्पेन ) से किया जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान ने जीत हासिल की। उसके बाद 1975 में खेले गए तीसरे विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता में (क्वालालांपुर, मलेशिया) भारत ने पाकिस्तान को से हराकर यह खिताब पहली बार और आखिरी बार अपने नाम किया। इस समय भारतीय हॉकी (पुरुष) टीम के कप्तान अजीत पाल सिंह ( पंजाब) थे। यह खिताब सबसे ज्यादा 4 बार पाकिस्तान ने जीता है। 2014 में खेले गए 13वें हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैण्ड्स को से हराकर (लगातार दूसरी बार) यह खिताब अपनें नाम किया। अगला हॉकी विश्व कप भुवनेश्वर (भारत) में ( 2018 में ) आयोजित किया जाएगा।